GPSSB Recruitment 2022: इस तारीख तक पूरा कर लें आवेदन
गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड की ओर से जारी की गई भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 मार्च, 2022 से जारी हो चुकी है। बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख 15 अप्रैल, 2022 को निर्धारित की है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए अबतक आवेदन नहीं किया है, वह जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। हम इस खबर में आपको आवेदन की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।
GPSSB Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
GPSSB भर्ती में ग्राम सेवक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदक के पास में संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, मुखिया सेविका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में संबंधित क्षेत्र में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। ग्राम सेवक को पदों पर आवेदक की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 36 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, मुखिया सेविका के पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु-सीमा 38 वर्ष होनी चाहिए।
GPSSB Recruitment 2022: आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। पोर्टल शुल्क अलग से लगेंगे। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए उम्मीदवार गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जा सकते हैं।
GPSSB Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
- अब अपने आईडी पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।