OPSC AFO Recruitment: इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन
ओडिशा मत्स्य और एआरडी विभाग के अंतर्गत जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 अप्रैल, 2022 से शुरू हो जाएगी। ओडिशा पीएससी ने इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 मई, 2022 निर्धारित की है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आ सकते हैं। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाली किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।
OPSC AFO Recruitment: इतने पदों पर होगी भर्तियां
ओडिशा लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 177 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ फिशरीज ऑफ फिशरीज साइंस (बी.एफ.एससी) की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों की आयु-सीमा 01-01 2022 तक न्यूनतम 21 और अधिकतम 38 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु-सीमा में छूट का प्रावधान किया गया है। अन्य जरूरी योग्यताओं की जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
OPSC AFO Recruitment: भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 4 अप्रैल, 2022
- पंजीयन और आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 4 मई, 2022
- आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख- 11 मई, 2022
OPSC AFO Recruitment: कैसे कर सकेंगे आवेदन?
उम्मीदवार 4 अप्रैल से इस भर्ती के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकेंगे।
- सबसे पहले उम्मीदवार ओडिशा पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
- अब अपने आईडी पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।