GPSC: पुलिस इंस्पेक्टर परीक्षा तिथि 2020 को कोरोनेवायरस (COVID -19) महामारी के कारण गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) द्वारा स्थगित कर दिया गया है। GPSC पुलिस इंस्पेक्टर परीक्षा 26 अप्रैल 2020 को आयोजित होने वाली थी। बाद में इस तिथि को बदल कर 29 मार्च निर्धारित किया गया। अब बता दें कि इस तिथि को भी स्थगित कर दिया है।
जब स्थिति सामान्य हो जाएगी तब GPSC पुलिस इंस्पेक्टर नई परीक्षा की तारीख की घोषणा आयोग द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर की जाएगी। उम्मीदवार ज्यादा जानकारी के लिए अमर उजाला के शिक्षा पेज पर नजर बनाए रखें।
मुख्य जानकारी-
GPSC PI टेस्ट 300 अंकों का होगा और उम्मीदवारों को टेस्ट पूरा करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रीलिम्स परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा, इसके बाद GPSC पुलिस इंस्पेक्टर मेन्स परीक्षा 2020 और साक्षात्कार होगा। मेन्स लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
बता दें कि GPSC पुलिस इंस्पेक्टर ऑनलाइन आवेदन 26 दिसंबर 2019 से आमंत्रित किए गए थे और आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2020 थी।
ये भी पढ़ें- नगर निगम में नौकरी करने का मौका, 10वीं पास के लिए सुनहरा अवसर