फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Government Jobs Current Affairs 2021: लगातार आयोजित होंगी कई सारी परीक्षाएं, करेंट अफेयर्स के इन प्रश्नों का अभ्यास करना है बेहद आवश्यक

सार

Government Jobs Current Affairs 2021:  इस साल के आखिर तक अभ्यर्थियों को कई प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिल सकता है। SSC MTS, SSC GD, NDA & NA समेत कई परीक्षाओं के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है।
विज्ञापन
करेंट अफेयर्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी की वजह से सभी काम अपने समय से पीछे हो गए हैं और प्रतियोगी परीक्षाएं भी इससे अछूती नहीं रही हैं। महामारी की वजह से कई परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। हालांकि अब स्थिति सुधर रही है तो धीरे धीरे परीक्षाएं होनी भी शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में अभ्यर्थियों को इस साल के आखिर तक कई परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा। दरअसल दिसंबर 2021 तक SSC MTS, SSC GD, UP लेखपाल, UP SI, NDA & NA समेत कई परीक्षाएं आयोजित होने वाली हैं। इन सभी परीक्षाओं में एक चीज कॉमन है और वो है करेंट अफेयर्स। इन सभी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। अगर आप भी इन परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं तो करेंट अफेयर्स की बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री करेंट अफेयर्स की मदद ले सकते हैं। 

विज्ञापन

करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न 
इन परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों की सहायता के लिए करेंट अफेयर्स के कुछ ऐसे प्रश्नों को नीचे दिया गया है, जो इनमें पूछे जा सकते हैं।

Q.1 किस राज्य ने हाल ही में ‘बाजरा मिशन’ लांच किया है? 
उत्तर - छत्तीसगढ़

Q.2 प्रधानमंत्री ने संसद टीवी को कब लॉन्च किया है?
उत्तर - 15 सितंबर 2021 

Q.3 राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर - इकबाल सिंह लालपुरा

Q.4 सड़क परिवहन और राज्यमार्ग मंत्रालय ने एआई(AI) संचालित सड़क सुरक्षा प्रोजेक्ट को लॉन्च किया है, प्रोजेक्ट का नाम क्या है?
उत्तर - आई रास्ते

Q.5 सेल्फी विथ टेम्पल अभियान किस राज्य ने शुरू किया है?
उत्तर - उत्तराखंड

Q.6 ईरान के आमिर सरखोश को हराकर किस भारतीय खिलाड़ी ने लगातार दूसरी बार एशियाई स्नूकर चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया है?
उत्तर - पंकज अडवाणी 

Q.7 राष्ट्रीय कैडेड कोर (NCC) को और अधिक प्रासंगिक बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा गठित 15 सदस्यीय समिति में किस पूर्व भारतीय खिलाड़ी को जगह दी गयी है?
उत्तर - महेंद्र सिंह धोनी

Q.8 केंद्र सरकार ने टेलीकॉम सेक्टर में ऑटोमेटिक रूट से कितने प्रतिशत FDI को मंजूरी दे दी है?
उत्तर - 100 प्रतिशत

Q.9 भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम ने किस राज्य में हाइबोरडॉन्ट शार्क की नई प्रजातियों की खोज की है ?
उत्तर - राजस्थान
विज्ञापन

Q.10 भारत में किस IIT संस्थान ने "प्रोजेक्ट उडान" लॉन्च किया है ?
उत्तर - IIT बॉम्बे

कैसे करें तैयारी  
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे ग्रुप D, SSC GD, यूपी SI, यूपी लेखपाल समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से आप सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें