फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goverment Jobs 2021 Safalta Talks: प्रकृति संरक्षण में इस युवा के काम की हो रही दुनियाभर में चर्चा

सार

हम Safalta Talks के एक बेहद खास सेशन में ऐसी ही एक युवा को बुला रहे हैं जिनका नाम है साक्षी भारद्वाज। जंगल वेस की फाउंडर व मानसरोवर ग्लोबल युनिवर्सिटी भोपाल की असिस्टेंट प्रोफेसर साक्षी का जन्म जबलपुर में हुआ था। 
विज्ञापन
nature - फोटो : pexel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में ज्यादातर युवा बेहतर करियर के लिए इंजीनियरिंग और मेडिकल की फील्ड को चुनते हैं। वहीं कई सेना और पुलिस के साथ जुड़ जाते हैं। लेकिन हमारे बीच बहुत ही कम ऐसे युवा होते हैं जो  कृषि (एग्रीकल्चर) को अपना करियर बनाना चाहते हैं। वो प्रकृति से प्रेम करते हैं और अपना पूरा जीवन कृषि क्षेत्र समर्पित कर देते हैं। हम Safalta Talks के एक बेहद खास सेशन में ऐसी ही एक युवा को बुला रहे हैं जिनका नाम है साक्षी भारद्वाज। जंगल वेस की फाउंडर व मानसरोवर ग्लोबल युनिवर्सिटी भोपाल की असिस्टेंट प्रोफेसर साक्षी का जन्म जबलपुर में हुआ था। इन्होंने श्री सत्य साई कॉलेज फॉर वुमन भोपाल से बीएससी की पढ़ाई की और उसके बाद बर्कतुल्लाह युनिवर्सिटी से माइक्रोबायोलॉजी में मास्टर्स किया। वर्तमान समय में ये मानसरोवर युनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ साथ पीएचडी भी कर रही हैं। 

विज्ञापन


जंगल वेस की स्थापना के पीछे इनके प्रकृति से प्रेम ने काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके अनुसार 2021 में तेजी से शहरीकरण बढ़ने के कारण जंगलों का क्षेत्र काफी कम हो रहा है। ऐसे में जंगल वेस के द्वारा काफी कम जगह में एक जंगल स्थापित किया जा सकता है। इसे आप अपने घर में भी स्थापित कर सकते हैं। इस पहल में साक्षी लोगों को शिक्षित करती हैं, उन्हें प्रकृति व जंगलो के महत्व के बारे में जागरूक कराती हैं और लोगों को लघु बोटैनिकल गार्डन बनाने के लिए प्रेरित भी करती हैं। 

साक्षी की कहानी एक ऐसे दृढ़ विश्वास की कहानी है जो अपने पैशन के लिए अपने सामने आने वाली सभी चुनौतियों को नियंत्रित करता है व उनपर विजय प्राप्त करता है। अगर आप भी साक्षी के इस पूरे सेशन से जुड़ना चाहते हैं तो आज ही क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें