सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (एसएसओ) के पद पर भर्ती के लिए ईएसआईसी एसएसओ भर्ती के पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा शनिवार, 11 जून, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में 64,000 से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 93 एसएसओ रिक्तियों को भरना है।
ESIC SSO Main Exam 2022 की तारीख जारी
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की ओर से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (SSO) के पद के लिए, दूसरे चरण यानी मुख्य परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी है। ईएसआईसी एसएसओ मुख्य परीक्षा 23 जुलाई को आयोजित की जाएगी। पहले चरण यानी प्रारंभिक परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर दूसरे चरण की मुख्य परीक्षा के लिए कुल 1,112 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
मुख्य परीक्षा के लिए श्रेणी-वार कट-ऑफ भी जारी
परिणाम अधिसूचना में कहा गया है कि दूसरे चरण यानी मुख्य परीक्षा के लिए जारी रोल नंबर के ऑर्डर में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा अधिकारी के पद के लिए क्वालीफाई सभी उम्मीदवारों की अंक सूची ईएसआईसी वेबसाइट पर इस अधिसूचना के साथ अलग से अपलोड की जाती है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने मुख्य परीक्षा के लिए श्रेणी-वार कट-ऑफ भी जारी किया।