फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navy Agniveer Recruitment: अग्निवीर भर्ती में बेटियों ने दिखाया जोश, नौसेना के लिए तीन दिन में 10 हजार रजिस्ट्रेशन

Tue, 05 Jul 2022 07:08 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Navy Agniveer Recruitment: भारतीय नौसेना ने एक जुलाई को अग्निपथ भर्ती योजना के लिए पंजीकरण शुरू किया था। रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोलने के महज तीन दिनों के भीतर लगभग 10,000 युवतियों ने अग्निवीर बनने के लिए पंजीकरण कराया है। 
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट शिवांगी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Navy Agniveer Recruitment: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी सैन्य भर्ती सुधार योजना अग्निपथ के तहत सेना के तीनों अंगों में भर्ती होने को लेकर युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।  इसमें युवक ही नहीं युवतियां भी पीछे नहीं है।

विज्ञापन

वायुसेना में अग्निवीर बनने के लिए मिले बंपर आवेदनों के बाद नौसेना की अग्निवीर भर्ती में भी जबरदस्त आवेदन आए हैं। भारतीय नौसेना ने एक जुलाई को अग्निपथ भर्ती योजना के लिए पंजीकरण शुरू किया था। रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोलने के महज तीन दिनों के भीतर लगभग 10,000 युवतियों ने अग्निवीर बनने के लिए पंजीकरण कराया है। 

15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया

भारतीय नौसेना ने एक जुलाई को अग्निपथ भर्ती योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी। पंजीकरण के बाद, भारतीय नौसेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से 30 जुलाई तक शुरू करेगी। यह पहली बार है जब भारतीय नौसेना ने महिलाओं को बल में नाविकों के रूप में भर्ती करने की अनुमति दी है, जिन्हें परिचालन आवश्यकताओं के अनुसार युद्धपोतों पर भी तैनात किया जाएगा। हालांकि, नौसेना की ओर से 2022 में की जा रही 3,000 अग्निवीर नौसैनिकों की भर्ती में से 20 फीसदी पदों पर युवतियों का चयन किया जाएगा, इसकी जानकारी नौसेना अधिकारियों ने दी है। 

नौसेना में 21 नवंबर से शुरू होगा प्रशिक्षण 

अधिकारियों ने बताया कि रविवार तक लगभग 10,000 महिला उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण कराया था। नौसेना 21 नवंबर को भारतीय नौसेना के नाविकों के लिए प्रमुख बुनियादी प्रशिक्षण शुरू करने को लेकर आईएनएस चिल्का में व्यवस्था कर रही है। इसमें महिला नाविकों के प्रशिक्षण की भी सुविधा होगी। नौसेना में अग्निपथ योजना युवक- युवतियों दोनों के लिए होगी। अभी नौसेना में 30 महिला अधिकारी ऑन बोर्ड फ्रंटलाइन युद्धपोतों पर नौकायन कर रही हैं। 

 

पहली बार अन्य रैंकों में महिलाओं की भर्ती

नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि हमने फैसला किया है कि महिला नाविकों को भी भर्ती करने का समय आ गया है, और सभी ट्रेडों में महिलाएं शामिल होंगी। सशस्त्र बल 1990 के दशक से महिलाओं को 14 लाख मजबूत सैन्य बलों में शामिल कर रहे थे, लेकिन केवल अधिकारी रैंक पर। यह बदलाव 2019-20 में भारतीय सेना द्वारा पहली बार अन्य रैंकों में महिलाओं की भर्ती के लिए शुरू किया गया था। इसके परिणामस्वरूप, 100 महिला जवान वर्तमान में कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस (सीएमपी) हैं। 

रक्षा मंत्री ने 14 जून को की थी घोषणा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा 14 जून को तीनों सेना प्रमुखों की उपस्थिति में घोषित परिवर्तनकारी अग्निपथ योजना में साढ़े 17 वर्ष की आयु के युवाओं की सशस्त्र सेवाओं में भर्ती का प्रावधान है। नियुक्ति केवल चार वर्षों के लिए होगी और प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उनमें से 25 प्रतिशत को 15 और वर्षों के लिए बनाए रखने का प्रावधान है। जबकि 75 फीसदी को रिटायर कर दिया जाएगा, जिन्हें पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र बलों में नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी। केंद्र ने बाद में 2022 में भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा को बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया। सरकार ने घोषणा की थी कि इस साल 46,000 अग्निवीरों की भर्ती की जा रही है।
 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें