ESIC Recruitment 2023: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने ऑडियोमीटर तकनीशियन, डेंटल मैकेनिक, ईसीजी तकनीशियन, जूनियर रेडियोग्राफर, जूनियर मेडिकल प्रयोगशाला तकनीशियन, ओटी सहायक, फार्मासिस्ट (एलोपैथिक/आयुर्वेद/होम्योपैथी) रेडियोग्राफर, सामाजिक मार्गदर्शक/कार्यकर्ता सहित 1038 विभिन्न पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 01 अक्तूबर 2023 से इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर 2023 तक है।
ईसीजी टेक्नीशियन के लिए विज्ञान विषय के साथ 10+2 या समकक्ष परीक्षा मान्यता प्राप्त बोर्ड पास होना चाहिए। ईसीजी में दो साल का डिप्लोमा केंद्र या राज्य सरकार या एआईसीटीई मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए।
जूनियर रेडियोग्राफर के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषय के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से रेडियोग्राफी (दो वर्ष की अवधि) में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा होना चाहिए। इसी तरह से पदों के मुताबिक शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है।
ईएसआईसी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईएसएम/महिला/विभागीय कर्मचारियों को 250 रुपये देने होंगे।
लिखित परीक्षा
कौशल परीक्षा (यदि किसी पद के लिए आवश्यक हो)
दस्तावेज सत्यापन
मेडिकल जांच