झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 16 और 17 दिसंबर, 2023 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा का हॉल टिकट डाउनलोड करने का लिंक बाद में आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर उपलब्ध होगा।
JSSC CGL 2023 रिक्तियों का विवरण
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से इस वर्ष कुल 2025 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से प्लानिंग असिस्टेंट के 05, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के 195, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 863, कनीय सचिवालय सहायक के 335, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी के 182, प्रखंड आपूर्तिकर्ता पदाधिकारी के 252 एवं अंचल निरीक्षक के 185 पदों पर भर्ती की जाएगी।