DSSSB Recruitment 2024: रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत 102 प्रोसेस सर्वर और चपरासी/अर्डली/डाक चपरासी पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
DSSSB Recruitment 2024: आवेदन शुल्क और आयु सीमा
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिक श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने की छूट दी गई है। आवेदन करने के उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
DSSSB Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन?
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर जाकर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें
- आवेदन प्रपत्र भरें और सभी आवश्यक विवरण अपलोड करें
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- उसके बाद आवेदन फॉर्म जमा करें और आगे की आवश्यकता के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।