अब इन्हें 25 जून से शेड्यूल किया गया है। पीजीटी भर्ती परीक्षाओं का आयोजन 25, 28, 29 और 30 जून, 2021 को किया जाएगा। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने इस संबंध में अपनी वेबसाइट पर विस्तृत विवरण और दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in के जरिए परीक्षा का पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
2020 में शुरू हुई थी प्रक्रिया
दिल्ली सब ऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की पीजीटी भर्ती 2020 के तहत पिछले साल परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी देख सकते हैं। गौरतलब है कि इस परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना वेबसाइट पर 03 जनवरी, 2020 को जारी की गई थी। जबकि आवेदन की प्रक्रिया और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 22 फरवरी, 2020 थी। परीक्षा का आयोजन भी पिछले साल से ही लंबित है। अब दिल्ली सब ऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से परीक्षाओं की नई तारीखों को एलान कर दिया गया है। परीक्षाएं ऑनलाइन सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएंगी।