डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) की विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं 27 सितंबर से शुरू होंगी और 30 सितंबर तक चलेंगी। डीएफसीसीआईएल की ओर से जूनियर एग्जीक्यूटिव, एग्जीक्यूटिव और जूनियर मैनेजर के पदों के लिए प्रवेश पत्र जल्द (DFCCIL Admit Card 2021) जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार जो इस परीक्षा (DFCCIL Exam 2021) के लिए आवेदन किए हैं, वे DFCCIL की आधिकारिक वेबसाइट dfccil.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (DFCCIL Admit Card 2021) डाउनलोड कर सकते हैं।
इस संबंध में
जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक कर पढ़ एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
IAF Recruitment 2021: वायुसेना ने 10वीं पास के लिए निकालीं नौकरियां, ग्रुप सी सिविलियन के पदों पर हो रही भर्ती
इसके अलावा उम्मीदवार यहां दिए इस सीधे लिंक
https://dfccil.com/ के जरिए भी अपना प्रवेश पत्र (DFCCIL Admit Card 2021) डाउनलोड कर सकते हैं। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट 27 सितंबर, 28 सितंबर, 29 सितंबर और 30 सितंबर, 2021 को संभावित रूप से निर्धारित है।
यह भी पढ़ें:
JEE Main Result 2021: जल्द जारी होगा जेईई मेन चौथे चरण का रिजल्ट और एनटीए स्कोर, पढ़ें नया अपडेट
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड (DFCCIL Admit Card 2021) के साथ एक सरकारी फोटो आईडी (जैसे- मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन या सरकार द्वारा जारी कोई अन्य पहचान पत्र) की जेरोक्स कॉपी ले जाना होगा। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की भर्ती परीक्षा के लिए आवेदक उम्मीदवार ध्यान दें कि कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के लिए एडमिट कार्ड (DFCCIL Admit Card 2021) डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा।
DFCCIL Admit Card 2021 ऐसे करें डाउनलोड
- डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट https://dfccil.com/ पर जाएं।
- उस लिंक पर क्लिक करें, जहां DFCCIL Admit Card 2021 लिखा हो।
- प्रवेश पत्र के लिए लॉग इन करने हेतु आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- आपका DFCCIL Admit Card 2021 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- DFCCIL Admit Card 2021 डाउनलोड कर सेव कर लें और इसका प्रिंट आउट रख लें।