वे प्रतियोगी अभ्यर्थी जो अपना ग्रेजुएशन कंप्लीट कर चुके हैं और एक शानदार करियर की तलाश कर रहे है तो आज का यह आर्टिकल ऐसे सभी प्रतियोगी अभ्यर्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आपको बता दें कि राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड की ओर से विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर यानि वी.डी.के 3,896 पदों को भरे जाने के लिए भर्ती निकाली गई है। इसके लिए 10 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी। इस भर्ती में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर डिग्री पूरी करने वाले सभी महिला एवं पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी साझा करने जा रहे हैं। लेकिन उससे पहले अगर एक प्रतियोगी छात्र हैं और SSC, बैंक या एयरफोर्स समेत किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अभी सफलता के फ्री कोर्स की मदद ले सकते हैं।
आवेदन के लिए न्यूनतम आयुसीमा
राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए जिसकी गणना 1 जनवरी 2022 से पूरी की जाएगी। इस भर्ती के लिए 40 वर्ष तक के सभी उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। साथ ही आरक्षित वर्ग के सभी प्रतिभागियों को नियमानुसार छूट भी प्रदान की जाएगी।
जरूरी शैक्षिक योग्यता
अगर आप भी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित की जा रही ग्राम विकास अधिकारी के पदों में आवेदन करना चाहते हैं तो ऐसे उम्मीदवारों ने किसी भी विषय में अपनी बैचलर डिग्री पूरी कर रखी हो। साथ ही अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर चालन से जुड़ा कोई भी डिप्लोमा जैसे ओ-लेवल, डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर एप्लीकेशन या कंप्यूटर ऑपरेशन में आईटीआई किया हुआ हो।
कैसे शुरू करें अपनी परीक्षा की फ्री में तैयारी
अगर आप भी घर पर रहकर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं या अपने किसी भी एग्जाम का पूरा रीविजन करना चाहते हैं तो आज ही Safalta द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं या अभी डाउनलोड करें Safalta-app