चंडीगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है। इसके तहत 700 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण शामिल है।
चंडीगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। लिस्ट में 176 उम्मीदवारों के नाम वेटिंग में रखे गए हैं। उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट अलग-अलग कैटेगरी के मुताबिक जारी की गई है।