फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG SET 2024: छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा आवेदन पत्र में आज से करें सुधार, ये रहा लिंक; जानें एग्जाम पैटर्न

Mon, 10 Jun 2024 11:12 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CG SET 2024: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर आज से छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 के लिए आवेदन सुधार विंडो खोलेगा। जिन उम्मादवारों के आवेदन पत्र में कोई त्रुटी रह गई है तो नीचे बताए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं।
विज्ञापन
CG SET 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG SET 2024: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर ने आज 10 जून, 2024 को छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 (CG SET 2024) के लिए आवेदन सुधार विंडो खोलेगा। जिन उम्मदावारों ने छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन किया है और उनके आवेदन पत्र में कोई त्रुटी रह गई है तो ऐसे उम्मीदवार आज से अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। सुधार विंडो 12 जून, 2024 तक तीन दिनों के लिए खुली रहेगी।

विज्ञापन


संशोधन के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in के माध्यम से आवेदन पत्र को संपादित कर सकते हैं। सीजी सेट 2024 आवेदन पत्र को लॉग इन करने और संपादित करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना चाहिए।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, सीजी सेट 2024 परीक्षा 21 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पेपर 1 सुबह 10 बजे से 11:15 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

पात्रता मानदंड
उम्मीदवार नीचे दिए गए सीजी सेट 2024 के लिए पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं:

आयु सीमा- बोर्ड ने उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की है। किसी भी उम्र के उम्मीदवार परीक्षा में बैठने के पात्र हैं।

शैक्षणिक योग्यता- सीजी सेट 2024 में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को 50% अंकों के साथ समान शैक्षणिक डिग्री की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न
छत्तीसगढ़ सेट परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर 1, जो सभी उम्मीदवारों के लिए सामान्य है, इसमें 50 प्रश्न शामिल हैं और एक घंटे के लिए आयोजित किया जाता है। पेपर 2 विषय-विशिष्ट है, जिसमें 100 प्रश्न हैं और दो घंटे के लिए आयोजित किया जाता है। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक मिलेंगे, और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें