CWC Recruitment 2023: केंद्रीय भंडारण निगम ने लेखाकार, सहायक अभियंता, कनिष्ठ तकनीकी सहायक और अधीक्षक के 153 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cewacor.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 26 अगस्त से जारी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 सितंबर 2023 तक है।
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) - 18 पद
असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) - 05 पद
अकाउंटेंट - 24 पद
सुपरिन्टेन्डेन्ट (जनरल) - 11 पद
जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट - 81 पद
सुपरिन्टेन्डेन्ट (जनरल) - 02 पद
जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट - 10 पद
जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट - 02 पद
सीडब्ल्यूसी भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 30 साल निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 28 अगस्त 2023 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवार को 1250 रुपए फीस देनी होगी। जबकि अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, एक्स सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 400 रुपये तय की गई है।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन के बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन के बाद मेरिट के आधार पर उम्मीदवार को पोस्टिंग दी जाएगी।