फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri : सीडैक नोएडा में कई पदों पर नौकरी का आखिरी मौका, जल्द आवेदन करें

Tue, 23 Feb 2021 12:39 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सीडैक नोएडा में कई पदों पर नौकरी का मौका - फोटो : CDAC
विज्ञापन

CDAC Recruitment 2021 : कंप्यूटर विज्ञान और सूचना एवं तकनीकी के क्षेत्र में सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए सुनहरा मौका है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत भारत सरकार की वैज्ञानिक सोसाइटी सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) यानी सीडैक में सॉफ्टवेयर डिजाइन और डेवलपमेंट, सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन डेवलपमेंट और मोबाइल एप्लीकेशन डिजाइन और डेवलपमेंट तथा इंप्लीमेंट के क्षेत्र में कई भर्तियां निकली हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए आज आखिरी तारीख है। 

विज्ञापन


ये 72 भर्तियां सीडैक के नोएडा मुख्यालय के लिए है। सीडैक, नोएडा की ओर से सॉफ्टवेयर डिजाइन और डेवलपमेंट, सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन डेवलपमेंट और मोबाइल एप्लीकेशन डिजाइन और डेवलपमेंट तथा इंप्लीमेंट के क्षेत्र में प्रोजेक्ट मैनेजर और प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। गौरतलब है कि सीडैक, नोएडा वर्तमान में डिजिटल स्वास्थ्य, ई-गवर्नेंस, परिवहन और पारगमन अनुप्रयोगों, संचार, साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस/ मशीन लर्निंग / डीएल और एनालिटिक्स, स्मार्ट कार्ड-ओएस विकास, आदि में राष्ट्रीय महत्व की विभिन्न परियोजनाओं पर काम कर रहा है।

स्थान की ओर से निम्न पदों के लिए विशुद्ध रूप से अनुबंध के आधार पर नियुक्ति के लिए विभिन्न परियोजनाओं में निम्नलिखित पदों के लिए उन्मुख पेशेवरों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं : 
प्रोजेक्ट मैनेजर 
  1. प्रोजेक्ट मैनेजर सॉफ्टवेयर डिजाइन और डेवलपमेंट- 04
  2. प्रोजेक्ट मैनेजर सॉल्यूशन आर्किटेक्ट- 04
नोट : इन पदों के लिए एमई, एमटेक और पीएचडी के बाद 04 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। 

प्रोजेक्ट इंजीनियर 
  1. सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन डेवलपर - 05
  2. सॉफ्टवेयर डेवलपर - 05
नोट : इन पदों के लिए  05 से 10 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। 

प्रोजेक्ट इंजीनियर 
  1. सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन डेवलपर -05
  2. सॉफ्टवेयर डेवलपर - 45
  3. मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपर और इंप्लीमेंटेशन - 04
नोट : इन पदों के लिए 02 से 05 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। 

इन पदों पर भर्ती आवेदन के लिए आखिरी अवसर मंगलवार, 23 फरवरी, 2021 को शाम छह बजे तक है। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद हो जाएगी। बता दें कि सीडैक की ओर से इन पदों के लिए अनुबंध के आधार पर भर्ती की जा रही है। अनुबंध की अवधि अधिकतम दो वर्ष की होगी। यह नियुक्तियां सीडैक के नोएडा सेक्टर 62 स्थित अनुसंधान भवन के लिए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन से पहले योग्यता और अनुभव संबंधी विस्तृत जानकारी इस लिंक के माध्यम से ले सकते हैं। 
विज्ञापन

उम्मीदवार सीडैक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म के माध्मय से भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, सरकार से संबद्ध किसी सरकारी विभाग में कार्यरत उम्मीदवारों को ऑफलाइन तौर पर आवेदन करना होगा। उन्हें निर्धारित आवेदन पत्र, ग्रुप को-ऑर्डिनेटर (एचआर), सीडैक, अनुसंधान भवन, सी-56/1, इंस्टीट्यूशनल एरिया, सेक्टर-62, नोएडा-201309 (उत्तर प्रदेश) पते पर जमा कराना होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें