BTSC Recruitment 2022: इन पदों पर होंगी भर्तियां
बीटीएससी भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को नर्सिंग ट्यूटर और टूरिंग वेटनरी मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 958 निर्धारित की गई है। आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन से उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और योग्यता आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
BTSC Recruitment 2022: 23 फरवरी तक करें अपना आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। बोर्ड की ओर से आवेदन की आखिरी तारीख 23 फरवरी 2022 तक निर्धारित की गई है। आखिरी तारीख के समय आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।
BTSC Recruitment 2022: भर्ती का विवरण और जरूरी योग्यता
नर्सिंग ट्यूटर- 216 ( नर्सिंग में एमएससी या बी.एससी की और प्रशासन की शिक्षा)
टूरिंग वेटनरी मेडिकल ऑफिसर- 742 ( बीवीएससी और एएच की डिग्री)
BTSC Recruitment 2022: आयु-सीमा और आवेदन शुल्क
बीटीएससी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। सामान्य वर्ग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, आरक्षित वर्ग के लिए 50 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं।
BTSC Recruitment 2022: कैसे होगा चयन?
बीटीएससी की ओर से जारी किए गए भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन स्नातक या स्नातकोत्तर में उन्हें मिले प्राप्तांक के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफेकेशन को चेक कर सकते हैं।
BTSC Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशो का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी को चेक कर के अपना पंजीयन करें।
5. अब अपना आवेदन पत्र को भरें।
6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
7. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।