फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC Recruitment 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने निकाली एआरओ की भर्ती, जानिए पात्रता और आयु सीमा

Sun, 20 Feb 2022 05:26 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC Recruitment 2022 Sarkari Naukri: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कृषि अनुसंधान अधिकारी (ARO) और सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (AARO) की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
RPSC ARO-AARO Recruitment 2022 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कृषि अनुसंधान अधिकारी (ARO) और सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (AARO) की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आरपीएससी की भर्ती के तहत एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर व असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर के कुल 22 पदों पद नियुक्तियां दी जाएंगी। 

विज्ञापन

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कृषि अनुसंधान अधिकारियों के 09 पदों और सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारियों के 13 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 03 मार्च, 2022 है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं। 
 

RPSC Recruitment 40 वर्ष से अधिक आयु वाले पात्र नहीं

कृषि अनुसंधान अधिकारी के पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है और सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी पदों के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क 350 रुपये है।
 
विज्ञापन

RPSC Recruitment: लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

आरपीएससी की भर्ती में उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय यानी कृषि संकाय में एमएससी की डिग्री होनी चाहिए। कृषि अनुसंधान अधिकारी पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स स्तर-14 के तहत और सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी पद वेतन मैट्रिक्स स्तर-12 के तहत वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें