फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSPHCL: बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी ने फिर खोली आवेदन विंडो, 15 अक्तूबर तक करें पंजीकरण

Tue, 01 Oct 2024 01:09 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BSPHCL Recruitment 2024: बिहार में बीएसपीएचसीएल ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती पर आवेदन के लिए विंडो खोल दी गई है। 15 अक्तूबर तक आवेदन विंडो खुली रहेगी।
विज्ञापन
BSPHCL Recruitment 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSPHCL Recruitment 2024: बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड, पटना द्वारा 2600 से अधिक पदों पर भर्तियां की जानी है। इन पदों पर आवेदन की विंडो 19 जुलाई को बंद कर दी गई थी। लेकिन बीएसपीएचसीएल ने पुन: आवेदन विंडो खोल दी है। तो वे उम्मीदवार जो बीएसपीएचसीएल में नौकरी के इच्छुक हैं, वो आज से 15 अक्तूबर तक इन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट (bsphcl.co.in.) पर जाकर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

रिक्ति विवरण 
इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (AEE-GTO) के 40 पद, जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (JEE-GTO) के 40 पद, करेस्पॉन्डेंस क्लर्क के 150 पद, स्टोर असिस्टेंट के 80 पद, जूनियर एकाउंट्स क्लर्क के 400 पद और टेक्निशियन ग्रेड-3 के 2000 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति होनी है। चयनित उम्मीदवारों को पहले 2 वर्ष के प्रोबेशन पर काम करना होगा। इस अवधि के दौरान संतोषजनक कार्यक्षमता न पाए जाने पर सेवा से मुक्त किया जा सकता है।
पोस्ट नाम सामान्य ईडब्ल्यूएस अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति ईबीसी बीसी बीसी महिला कुल
तकनीशियन ग्रेड III 863 215 345 22 388 258 65 2156
जूनियर अकाउंट्स क्लर्क 295 74 117 08 134 89 23 740
पत्राचार क्लर्क 323 80 129 08 145 97 24 806
स्टोर सहायक 47 11 18 01 21 14 03 115
जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर जेईई जीटीओ 55 11 17 01 13 15 01 113
सहायक कार्यकारी अभियंता (जीटीओ) 68 08 0 01 0 08 01 86

आवेदन फीस

  • जनरल, ईबीसी, बीसी - 1500 रुपये
  • एससी, एसटी, दिव्यांग, सभी वर्गों की महिलाएं - 375 रुपये
विज्ञापन

पदवार योग्यता और आयुसीमा

टेक्निकल ग्रेड 3 - 2000 (विज्ञापन 05/2024 )
योग्यता - 10वीं पास एवं इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में दो वर्षीय आईटीआई डिप्लोमा।
आयु सीमा - 18 वर्ष से 37 वर्ष।

जूनियर अकाउंट्स क्लर्क - 300 (विज्ञापन 04/2024 )
योग्यता - कॉमर्स में ग्रेजुएशन।  
आयु सीमा - 18 वर्ष से 37 वर्ष।

कॉरेसपॉन्डेंस क्लर्क - 150   (विज्ञापन 03/2024 )
योग्यता - किसी भी विषय में ग्रेजुएशन।
आयु सीमा - 21 वर्ष से 37 वर्ष।

स्टोर असिस्टेंट - 80  (विज्ञापन 03/2024 )
योग्यता -  किसी भी विषय में ग्रेजुएशन।
आयु सीमा - 21 वर्ष से 37 वर्ष।

जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर जेईई जीटीओ  (विज्ञापन 02/2024 )
योग्यता - इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
आयु सीमा - 18 वर्ष से 37 वर्ष।

असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (जीटीओ) (विज्ञापन 01/2024 )
योग्यता - कम से कम 60  फीसदी अंकों के साथ बीए या बीटेक इ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग। बीसी ईबीसी को पांच फीसदी अंकों की छूट। एससी एसटी को 10 फीसदी।
आयु सीमा - 21 वर्ष से 37 वर्ष।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें