फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF VAS Recruitment 2023: बीएसएफ पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के पद पर आवेदन का आज आखिरी मौकी, जल्दी करें अप्लाई

Mon, 09 Jan 2023 12:25 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BSF VAS Recruitment 2023: सीमा सुरक्षा बल में पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के पद पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। 
विज्ञापन
BSF Recruitment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSF VAS Recruitment 2023: सीमा सुरक्षा बल में पशु चिकित्सा सहायक सर्जन (सहायक कमांडेंट) ग्रुप-ए, राजपत्रित (संयुक्त) (गैर-मंत्रिस्तरीय) के पद के लिए आवेदन करने की आज यानी नौ जनवरी 2023 अंतिम तिथि है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

BSF VAS Eligibility Criteria पात्रता मापदंड

बीएसएफ की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले पुरुष और महिला उम्मीदवारों की आयु 23 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

BSF VAS Application Fee आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 400 रुपये का शुल्क देना होगा। सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / बीएसएफ सेवारत कर्मियों से संबंधित उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। हालांकि, सीएससी द्वारा "सेवा शुल्क" के रूप में छूट प्राप्त श्रेणी सहित प्रत्येक उम्मीदवार से 40 रुपये कर = 47.2 रुपये लिए जाएंगे।

BSF VAS Recruitment 2023 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
  • "पशु चिकित्सा सहायक सर्जन (सहायक कमांडेंट) ग्रुप-ए, राजपत्रित (संयुक्त) (गैर-मंत्रिस्तरीय)" के तहत "यहां आवेदन करें" पर क्लिक करें।
  • अब फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और डाउनलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म का भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें


 

विज्ञापन

BSF VAS Recruitment 2023 पद और वेतनमान

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 20 पशु चिकित्सा सहायक सर्जन की रिक्तियों को भरना है।  बीएसएफ की इस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 10 के तहत 56100 रुपये से लेकर 177500 रुपये तक वेतन मिलेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें