ISRO recruitment 2023: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पांच सौ से ज्यादा पदों पर आवेदन मांगे थे। इन पदों के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे तुरंत इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। इसरो भर्ती अभियान का लक्ष्य असिस्टेंट,अपर डिवीजन क्लर्क और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट,स्टेनोग्राफर की कुल 522 रिक्तियों को भरना है।
इसरो की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 09 जनवरी 2023 को 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये की फीस देनी होगी।
सहायक / अपर डिवीजन क्लर्क के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक या 6.32 के सीजीपीए के रूप में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय द्वारा घोषित + कंप्यूटर में प्रवीणता।
जूनियर पर्सनल असिस्टेंट/स्टेनोग्राफर के उम्मीदवारों को लिए न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक या 6.32 का सीजीपीए या कम से कम 60% अंकों के साथ कमर्शियल/सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा या 6.32 का सीजीपीए + स्टेनो-टाइपिस्ट/स्टेनोग्राफर के रूप में एक साल का अनुभव, कंप्यूटर का ज्ञान