फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF Recruitment 2024: बीएसएफ में 12वीं पास के लिए चल रही भर्ती; जल्द करें आवेदन, अंतिम तिथि है बेहद नजदीक

Sun, 16 Jun 2024 07:03 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BSF Recruitment 2024: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में ग्रुप B एवं ग्रुप C के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती चल रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है, लिहाजा नीच विवरण पढ़कर तुरंत आवेदन कर दें।
विज्ञापन
BSF Recruitment 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSF Recruitment 2024: सीमा सुरक्षा बल द्वारा पैरामेडिकल स्टाफ, एसएमटी वर्कशॉप, पशु चिकित्सा स्टाफ और लाइब्रेरियन जैसी श्रेणियों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती की पेशकश की गई थी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। लिहाजा इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-  rectt.bsf.gov.in के माध्यम से तुरंत आवेदन कर दें।

विज्ञापन

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 144 रिक्त पदों को भरना है। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
  • असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर एएसआई (फिजियोथेरेपिस्ट)- 47
  • सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) प्रयोगशाला- 38
  • इंस्पेक्टर लाइब्रेरियन- 2
  • सब-इंस्पेक्टर एसआई स्टाफ नर्स- 14
  • सब इंस्पेक्टर एसआई वाहन मैकेनिक- 03
  • कांस्टेबल टेक्निकल (ओटीआरपी, एसकेटी, फिटर, कारपेंटर, ऑटो इलेक्ट, वेह मैक, बीएसटीएस)- 34
  • हेड कांस्टेबल (पशु चिकित्सा)- 04
  • कांस्टेबल केनेलमैन- 02

पात्रता मानदंड

इस भर्ती के तहत अधिसूचित सभी पदों के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग हैं। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें। आमतौर पर 12वीं पास इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आयुसीमा 18 से 30 वर्ष तक निर्धारित है। पदवार पात्रता मानदंड और आयुसीमा जानने के लिए अधिसूचना पढ़ें।

आवेदन शुल्क

ग्रुप बी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 247.20 रुपये एवं ग्रुप सी पदों पर आवेदन करने के लिए 147.20 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकता है। एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- rectt.bsf.gov.in पर जाएं। 
  • "उम्मीदवार लॉगिन" अनुभाग पर जाएं और "नया पंजीकरण" टैब पर क्लिक करें।
  • ओटीपी जनरेट करने के लिए उम्मीदवारों को अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरना होगा।
  • अब, आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
  • इसके बाद पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए पंजीकरण फॉर्म का एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें