फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSSC: एनफोर्समेंट एसआई 2021 की मेन्स परीक्षा का परिणाम जारी, 1493 उम्मीदवारों का हुआ चयन

Sun, 10 Oct 2021 08:04 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSSC: एनफोर्सेमेंट सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए मेन्स परीक्षा का आयोजन 29 अगस्त 2021 को ऑफलाइन मोड में कियागया था। आयोग ने परीक्षा का आयोजन केंद्र और राज्य सरकार के सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया था। 
विज्ञापन
BPSSC Enforcement SI Result 2021 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) एनफोर्समेंट एसआई- 2021 के परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यह रिजल्ट मेन्स परीक्षा के लिए जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए हुए प्रिलिम्स परीक्षा में कुल 4599 उम्मीदवारों ने मेन्स के लिए क्वालीफाई किया था। वहीं मेन्स परीक्षा के परिणाम में 1493 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। 

चयनित उम्मीदवारों का अब फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट लिया जाएगा। उम्मीदवार अपना परिणाम बीपीएसएसएससी (BPSSC) की आधिकारिक वेबसाइट- bpssc.bih.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। परिणाम में उम्मीदवारों का रोल नम्बर दिया गया है। एनफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए मेन्स परीक्षा का आयोजन 29 अगस्त, 2021 को ऑफलाइन मोड में कियागया था। आयोग ने परीक्षा का आयोजन केंद्र और राज्य सरकार के सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया था। 

विज्ञापन

बीपीएसएससी एनफोर्सेमेंट सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 का परिणाम कैसे जानें

1. उम्मीदवार अपना परिणाम बीपीएसएसएससी(BPSSC) की आधिकारिक वेबसाइट- bpssc.bih.nic.in पर जाएं। 

2. हाेम पेज पर आ रहे Bihar Police के सेक्शन पर क्लिक करें।  

3. इसमें आप ‘Results: Mains (Written) Competitive Examination held for the post of Enforcement Sub-Inspector (ESI) with Transport Dept., Govt. of Bihar. (Advt. No. 02/2019)’ के लिंक पर क्लिक करें। 

4. एक पीडीएफ के रूप में परिणाम आपके सामने आ जाएगा, ऐसे चेक कर लें। 

5. परिणाम को डाउनलोड कर ले और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें।  

आयोग इस भर्ती का आयोजन एनफोर्सेमेंट सब इंस्पेक्टर की रिक्त 212 पदों के लिए कर रहा है। इस भर्ती की सूचना दिसंबर 2019 में जारी हुई थी और उम्मीदवारों को जनवरी 2020 तक फॉर्म भरने का मौका मिला था। फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट के बाद उम्मीदवारों का 30 अंको का पर्सनल इंटरव्यू भी होगा। इसमें उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान, एप्टीट्यूड और रचनात्मक सोच (क्रिएटिव थिंकिंग) के सवाल किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें