फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Drug Inspector: बीपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 20 Oct 2023 01:08 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC Drug Inspector: बीपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर लिखित प्रतियोगी परीक्षा, 2023 की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Answer Key - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC Drug Inspector Answer Key: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने ड्रग इंस्पेक्टर लिखित प्रतियोगी परीक्षा, 2023 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

बीपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर लिखित प्रतियोगी परीक्षा 07 से 10 जुलाई 2023 तक आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे और उन्हें इस प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर आपत्ति है, वे 21 से 25 अक्तूबर तक अपनी आपत्तियां उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें यूजर नेम और पासवर्ड का उपयोग करके अपने डैशबोर्ड पर लॉग इन करना होगा।
विज्ञापन

बीपीएससी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवारों को अपनी आपत्तियों के साथ प्रमाण/स्रोत भी प्रस्तुत करना होगा। ईमेल या स्पीड पोस्ट के जरिए प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें