बीपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर लिखित प्रतियोगी परीक्षा 07 से 10 जुलाई 2023 तक आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे और उन्हें इस प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर आपत्ति है, वे 21 से 25 अक्तूबर तक अपनी आपत्तियां उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें यूजर नेम और पासवर्ड का उपयोग करके अपने डैशबोर्ड पर लॉग इन करना होगा।
बीपीएससी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवारों को अपनी आपत्तियों के साथ प्रमाण/स्रोत भी प्रस्तुत करना होगा। ईमेल या स्पीड पोस्ट के जरिए प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।