फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police Result 2021: कब जारी होगा 8415 पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा का परिणाम, जानिए यहां

Sun, 03 Oct 2021 01:08 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Police Result 2021: केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल द्वारा जल्द ही सिपाही के 8415 पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया जा सकता है। संभावित कट-ऑफ जानने के लिए अभ्यर्थी नीचे दी गई सूची देख सकते हैं।
विज्ञापन
Police Bharti - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल, सीएसबीसी द्वारा 8415 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई बिहार पुलिस परीक्षा 2021 का परिणाम जल्द ही घोषित होने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक परिणाम जारी करने की किसी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। इस लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी, सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख पाएंगे।

विज्ञापन

बता दें कि अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, पीईटी/पीएसटी और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। बिहार पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2021 सितंबर में घोषित होने की उम्मीद थी; हालांकि, कुछ अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से इसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है।

बिहार पुलिस परिणाम 2021: अपेक्षित कट ऑफ
श्रेणी का नाम पुरुष महिला
सामान्य 69- 74 47- 69
ओबीसी 67- 69 37- 44
एससी 51- 57 32- 35
एसटी 48- 52 30- 33
ईडब्ल्यूएस 70- 73 37- 42

अभी तक, परिणाम जारी करने की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। स्थानीय दैनिक रिपोर्टों के अनुसार, सफल छात्रों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) दिसंबर 2021 या जनवरी 2022 में आयोजित की जाएगी।

बिहार पुलिस परिणाम 2021: सीएसबीसी कांस्टेबल मेरिट सूची कैसे डाउनलोड करें

  • सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध 'बिहार पुलिस' सेक्शन में जाएं।
  • उपयुक्त लिंक का चयन करें जिसमें लिखा हो, “बिहार पुलिस परिणाम 2021, 8415 कांस्टेबल पदों के"।
  • एक नई विंडो पर, आवश्यक क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें और मेरिट सूची डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए बिहार पुलिस परिणाम 2021 या मेरिट सूची का प्रिंट लें।
विज्ञापन

लिखित परीक्षा में चाहिए इतने अंक
गौरतलब है कि लिखित परीक्षा 14 और 21 मार्च, 2021 को राज्य भर में कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए आयोजित की गई थी। बिहार पुलिस कांस्टेबल 2021 लिखित परीक्षा के लिए लगभग 12 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। उम्मीदवारों को अगले दौर के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए लिखित परीक्षा में न्यूनतम 30 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। बिहार पुलिस रिजल्ट 2021 पर अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए ऊपर साझा की गई आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें