पुरुष कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा शेड्यूल
पुरुष कॉन्स्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 28 अक्तूबर से 31 अक्तूबर के बीच होगी। आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक कांस्टेबल (जीडी) भर्ती विज्ञापन संख्या - 04/2020 के अभ्यर्थियों की परीक्षा 28 अक्तूबर 2021 (गुरुवार), 29 अक्तूबर 2021 (शुक्रवार) और 31 अक्तूबर 2021 (रविवार) को हरियाणा के विभिन्न जिला मुख्यालयों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10:30 बजे से 12 बजे दोपहर तक होगी और इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम 8:30 बजे है का है। वहीं दूसरी पाली शाम 3 बजे से 4:30 बजे तक होगी और इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम 1 बजे का है।
हरियाणा पुलिस की अन्य भर्तियों को लेकर क्या है अपडेट
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप यूपी SI, SSC GD, रेलवे ग्रुप D या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट तथा ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।