फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BEML Recruitment 2023: बीईएमएल लिमिटेड में नौकरी पाने का मौका, 50 पार कर चुके भी कर सकते हैं आवेदन

Fri, 03 Nov 2023 02:16 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BEML Recruitment 2023: बीईएमएल लिमिटेड में कई पदों पर भर्ती होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
जाॅब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BEML Recruitment 2023: बीईएमएल लिमिटेड की तरफ से कई क्षेत्रों में कार्यकारी निदेशक, उप महाप्रबंधक, सहायक प्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक, अधिकारी, सहायक अधिकारी, मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक, प्रबंधक और प्रबंधन प्रशिक्षु के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

बीईएमएल लिमिटेड में भर्ती के लिए पंजीकरण करने की शुरुआत 06 नवंबर से आधिकारिक वेबसाइट  bemlindia.in पर होगी। नौकरी के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 20 नवंबर 2023 तक अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन भरकर जमा कर सकते हैं।  

BEML Recruitment रिक्तियों का विवरण

बीईएमएल लिमिटेड कई क्षेत्रों में 101 पदों पर भर्ती कर रहा है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • सहायक अधिकारी  02 पद

  • मैनेजमेंट ट्रेनी 21 पद

  • अधिकारी 11 पद

  • सहायक प्रबंधक 35 पद

  • मैनेजर 07 पद

  • वरिष्ठ प्रबंधक 03 पद

  • सहायक महाप्रबंधक 08 पद

  • उप महाप्रबंधक 08 पद

  • महाप्रबंधक 01 पद

  • मुख्य महाप्रबंधक 02 पद

  • कार्यकारी निदेशक 03 पद

BEML Recruitment आयुसीमा आवेदन शुल्क

बीईएमएल भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 54 वर्ष तक है। पद के मुताबिक आयुसीमा अलग-अलग है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार अधिसूचना जरूर देखें। बात करें आवेदन शुल्क की तो आवेदन शुल्क सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन फॉर्म भरते समय ऑनलाइन मोड में किया जाएगा।

BEML Recruitment 2023 पोस्टिंग और वेतन

बीईएमएल लिमिटेड की भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपये से 300,000 तक मासिक वेतन मिलेगा। वेतन पद के अनुसार अलग-अलग होगा। चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग का स्थान बेंगलुरु, कर्नाटक/केरल, पैन इंडिया, केजीएफ, मैसूर, दिल्ली और पलक्कड़ में बीईएमएल मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स होगा।

विज्ञापन

BEML  चयन प्रक्रिया और आवेदन भेजने का पता

चयन लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार पर आधारित होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के लिए तारीख, समय और स्थान के बारे में बाद में सूचित किया जाएगा। बीईएमएल भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवारों को बीईएमएल की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा और उसका प्रिंटआउट सहायक दस्तावेजों (प्रबंधन प्रशिक्षु को छोड़कर) के साथ प्रबंधक (एचआर) को भर्ती सेल बीईएमएल सौधा नंबर 23/1, 4थ मेन, एसआर नगर बैंगलोर - 560027 पते पर भेजना होगा। नियत तिथि के बाद प्राप्त आवेदन को सरसरी तौर पर अस्वीकार कर दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें