फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BECIL Recruitment 2022: जूनियर इंजीनियर समेत विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियां, आवेदन की आखिरी तारीख आज

Tue, 28 Jun 2022 12:29 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BECIL Recruitment 2022: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 123 निर्धारित है। इस भर्ती में तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर, लोअर डिविजन क्लर्क समेत कई अन्य पद शामिल हैं।
विज्ञापन
BECIL Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BECIL Recruitment 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हैं और एक अच्छे मौके की तलाश में हैं तो वो मौका सामने आ गया है। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) ने जूनियर इंजीनियर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन BECIL की आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जाकर जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख मंगलवार 28 जून, 2022 को है। इसलिए इस मौके को हाथ से न जाने दें और जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।

विज्ञापन

BECIL Recruitment 2022: इतने पदों पर है भर्तियां
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 123 निर्धारित है। इस भर्ती में तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर, लोअर डिविजन क्लर्क समेत कई अन्य पद शामिल हैं। उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। 

BECIL Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामन्य, ओबीसी, भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। भर्ती के लिए जरूरी योग्यता जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु-सीमा आदि की जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे दिए गए  लिंक पर क्लिक कर के आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं- BECIL recruitment Notification
विज्ञापन

BECIL Recruitment 2022: कैसे कर सकेंगे आवेदन?
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे अपरेंटिस भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें।
  • अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें