GSECL Recruitment 2022: कब तक कर सकेंगे आवेदन?
GSECL अपरेंटिस भर्ती के लिए प्रत्येक ब्रांच में आवेदन की अलग-अलग तारीख निर्धारित की गई है। ये तारीखें नीचे बताई गई हैं-:
- मैकेनिकल के लिए- आवेदन 27 जून से शुरू होंगे और 2 जुलाई, 2022 को समाप्त होंगे।
- इलेक्ट्रिकल के लिए- आवेदन 04 जुलाई से शुरू होंगे और 9 जुलाई को समाप्त हो जाएंगे।
- अन्य ब्रांच के लिए- आवेदन 11 जुलाई से शुरू होंगे और 12 जुलाई को समाप्त हो जाएंगे।
GSECL Recruitment 2022: क्या है आवेदन के लिए जरूरी योग्यता?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में कम से कम आईटीआई या इसके समकक्ष की योग्यता होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।