फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BDL Recruitment 2024: भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित कई पदों पर भर्ती, यहां से करें आवेदन

Sun, 28 Jan 2024 06:24 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BDL Recruitment 2024: भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में 360 से अधिक प्रोजेक्ट इंजीनियर और अन्य पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे भर्ती से जुड़ा विवरण पढ़कर अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BDL Recruitment 2024: भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) ने 361 प्रोजेक्ट इंजीनियर और अन्य पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार बीडीएल की इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट bdl-india.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी है, लिहाजा इच्छुक उम्मीदवार तय समयसीमा के भीतर आवेदन पत्र भाकर जमा कर दें।

विज्ञापन

कुल पद और सैलरी

यह भर्ती अभियान 361 प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट ऑफिसर, प्रोजेक्ट डिप्लोमा असिस्टेंट पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट डिप्लोमा असिस्टेंट, प्रोजेक्ट ट्रेड असिस्टेंट का प्रति माह वेतन पहले वर्ष में 30,000 रुपये, 25,000 रुपये, 23,000 रुपये होगा।

आवेदन शुल्क

प्रोजेक्ट डिप्लोमा असिस्टेंट, प्रोजेक्ट ट्रेड असिस्टेंट, प्रोजेक्ट असिस्टेंट, प्रोजेक्ट ऑफिस असिस्टेंट के लिए आवेदन पत्र भरने के लिए आवेदकों को 200 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट ऑफिसर पद के लिए आवेदकों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

बीडीआई भर्ती 2024: पात्रता मानदंड

बीडीआई भर्ती 2024 के लिए पात्रता मानदंड नीचे दिए गए हैं।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 14 फरवरी, 2024 तक 28 वर्ष होनी चाहिए। ऊपरी आयु प्रतिबंध में छूट है।

स्नातक और डिप्लोमा: उम्मीदवारों के पास नोटिस में उल्लिखित किसी भी स्ट्रीम से इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक चार साल की डिग्री या तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए या योग्यता के बाद कार्य अनुभव के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
विज्ञापन

बीडीआई भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के चरण

बीडीआई भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • बीडीआई की आधिकारिक वेबसाइट bdI-india.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख थे 'आवेदन प्रपत्र (आवेदन करें)' पर क्लिक करें।
  • सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करके फॉर्म भरें।
  • सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें