फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Rifles Recruitment 2021: असम राइफल्स में निकली हैं रिक्तियां, इंजीनियरिंग करने वालों से लेकर दसवीं पास तक के लिए है मौका

सार

असम राइफल्स में में टेक्निकल और ट्रेड्समैन के 1,230 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू हो गई है जो 25 अक्टूबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
असम राइफल्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के पास नौकरी पाने का शानदार मौका है। दरअसल असम राइफल्स में टेक्निकल और ट्रेड्समैन के 1,230 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। यह विज्ञापन 11 से 17 सितंबर के रोजगार समाचार में जारी किया गया है। इस विज्ञापन के मुताबिक इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू हो गई है और 25 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए तथा अन्य जानकारियों के लिए असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। अगर आप SSC GD, यूपी SI, SSC MTS, UPSC NDA या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की मदद ले सकते हैं।

किन पदों पर निकली हैं रिक्तियां :

यह भर्ती असम राइफल्स में ग्रुप B और ग्रुप C के 1230 पदों के लिए आयोजित की जानी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत नियुक्तियां उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मिजोरम और अन्य कई राज्यों में की जाएंगी। 1230 पदों पर होने वाली भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इन परीक्षाओं की शुरआत 1 दिसंबर से हो जाएगी।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :

शैक्षणिक योग्यता : इस भर्ती में दसवीं पास से लेकर इंजीनियरिंग करने वाले अभ्यर्थियों तक के लिए पद हैं। विभिन्न ट्रेडों के हिसाब से अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है, जिसकी जानकारी अभ्यर्थी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

विज्ञापन

आयु सीमा : सर्वेयर ट्रेड में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस ट्रेड को छोड़कर अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। विभिन्न ट्रेडों के हिसाब से अधिकतम आयु सीमा अलग अलग है, जिसकी जानकारी अभ्यर्थी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। आयु की गणना 1 अगस्त, 2021 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दिए जाने का प्रावधान है। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की और बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, यूपी लेखपाल, यूपी SI समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक- टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें