फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Rifles Recruitment 2021: असम राइफल्स भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, उम्मीदवार ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 16 Nov 2021 01:10 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Assam Rifles Recruitment 2021: आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार असम राइफल्स भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर 2021 से शुरू किया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र पर जाते समय अपना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र ले जाना न भूलें।
विज्ञापन
Assam Rifles Recruitment 2021 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑफिस ऑफ डायरेक्टर जनरल असम राइफल्स, शिलॉंग ने ट्रेड्समैन और टेक्निकल ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड असम राइफल्स के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना पंजीयन कराया था वह आधिकारिक वेबसाइट www.assamrifles.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


प्रवेश पत्र को पीएसटी, पीईटी, ट्रेड और लिखित परीक्षा के लिए जारी किया गया है। इस पर उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र और परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशानिर्देश दिए गए हैंं। असम राइफल्स की इस भर्ती प्रक्रिया के द्वारा कुल 1230 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा की प्रक्रिया 20 से 30 दिनों तक चलेगी। उम्मीदवार अपने साथ सभी शैक्षणिक दस्तावेज, टाईपिंग टेस्ट का सर्टिफिकेट, मूल निवासी प्रमाण पत्र आदि लेकर पहुंचे।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार असम राइफल्स भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर 2021 से शुरू किया जाएगा। देश भर के हजारों उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है। परीक्षा का आयोजन सभी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए किया जाएगा। उम्मीदवार मास्क लगाकर रखें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र पर जाते समय अपना प्रवेश पत्र और पहचान पत्र ले जाना न भूलें। बिना इसके उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उम्मीदवार अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ ले जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


असम राइफल्स भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान निर्देशों का पालन कर के परीक्षा के प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

1. उम्मीदवार सबसे पहले असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट www.assamrifles.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिख रहे प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा, इसमें मांगी जा रही जानकारी जैसे पंजीयन क्रमांक पासवर्ड आदि को भर कर लॉग इन करें।
4. आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र आ जाएगा।
5. प्रवेश पत्र  को चेक कर के दिशानिर्देशों को अच्छे से पढ़ लें और इसे डाउनलोड कर लें।
6. आगे की जरूरत के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट निकलवा लें।

एडमिट कार्ड के लिए डायरेक्ट लिंक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें