यह भर्ती अभियान वर्ष 2021 के लिए असम राइफल्स में स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के तहत राइफल मैन / राइफल वूमैन के पद के लिए विभिन्न खेल विषयों में 131 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। 131 रिक्तियों में से 75 रिक्तियां पुरुषों के लिए और 56 रिक्तियां महिलाओं के लिए हैं। असम राइफल्स भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 01 अगस्त, 2021 तक 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
असम राइफल्स भर्ती आवेदन शुल्क
असम राइफल्स में स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को बतौर आवेदन शुल्क 100 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
असम राइफल्स भर्ती पात्रता मानदंड