बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी का सपना संजोए युवाओं के पास इन दिनों भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में करियर बनाने का सुनहरा मौका है। आपको बता दें कि हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके तहत SBI छह हजार से भी ज्यादा पदों पर उम्मीदवारों को अप्रैन्टिस भर्ती के तहत आवेदन करने का मौका दे रहा है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी छह जुलाई से ऑनलाइन माध्यम के जरिए 26 जुलाई तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस संबंध अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी स्टेट बैंक कीऑफिशियल वेबसाइटपर विज़िट कर सकते हैं। इसके साथ ही इस परीक्षा की तैयारी के लिए सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं।
क्या है आवश्यक शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की 31 अक्टूबर 2020 तक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री कंप्लीट होनी चाहिए।
आयु
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार आयुसीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान भी रखा गया है।
चयन प्रक्रिया
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा के टेस्ट व मेडिकल परीक्षण के बाद होगा है।
घर बैठे करें फ्री में एग्जाम की तैयारी
अगर आप भी घर बैठे बैंकिंग एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो ऐसे प्रतियोगी स्टूडेंट्स Safalta द्वारा चलाए जा रहे फ्री Safalta Class के साथ अपनी परीक्षा का कंप्लीट रिवीजन और प्रैक्टिस कर सकते हैं। यहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, PET. CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT समेत लगभग एग्जाम की दिल्ली की बेस्ट फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस के साथ तैयारी कराई जा रही है। इसके अलावा उम्मीदवार आज ही नीचे दिएSafalta द्वारा चलाए जाने वाले इस खास बैच को भी ज्वॉइन कर सकते हैं।