APPSC Group 2 Result 2024: आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 25 फरवरी, 2024 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एपीपीएससी ग्रुप 2 प्रारंभिक स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद, जिन उम्मीदवारों ने एपीपीएससी ग्रुप 2 परीक्षा 2024 में भाग लिया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें अगले दौर में उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी।
एपीपीएससी ग्रुप 2 प्रारंभिक स्क्रीनिंग परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की हुई। परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी परीक्षा के एक दिन बाद 26 फरवरी को जारी की गई थी, जिसमें आपत्तियां दर्ज करने की विंडो 27 फरवरी से 29 फरवरी तक खुली थी।