JKPSC Medical Officer Recruitment 2024: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में चिकित्सा अधिकारी (एलोपैथिक) के पद पर भर्ती के लिए कल आवेदन प्रक्रिया समाप्त करने वाला है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
JKPSC Medical Officer Recruitment 2024: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में चिकित्सा अधिकारी (एलोपैथिक) के पद पर भर्ती के लिए कल, 27 मार्च को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर आवेदन कर दें। आवेदक 28 से 3 मार्च, 2024 तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 163 पदों को भरना है।
विज्ञापन
Trending Videos
आयु सीमा
01 जनवरी 2024 को 40 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता
आधिकारिक अधिसूचना मुताबिक, उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस या मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक मेडिकल की डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले नोटिस को अच्छी तरह से पढ़ लें।