इलाहाबाद हाईकोर्ट की भर्ती रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट
- recruitment.nta.nic.in
- allahabadhighcourt.in
घर नहीं भेजे जाएंगे स्कोरकार्ड
उम्मीदवार ध्यान दें एनटीए की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती परीक्षा के परिणाम और स्कोर कार्ड डाक या ई-मेल के माध्यम से उम्मीदवारों को सॉफ्ट या हार्ड कॉपी में नहीं भेजा जाएगा। एनटीए ने रिजल्ट की आधिकारिक अधिसूचना में कहा है कि नियुक्ति के लिए पद संख्या, चयन पात्रता को पूरा करने, मेरिट सूची में रैंक, मेडिकल फिटनेस, मूल दस्तावेजों के सत्यापन और ऐसे अन्य मानदंडों के अधीन है, इनमें माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा बदलाव किए जा सकते हैं।
दिसंबर 2021 और जनवरी 2022 में हुई थी परीक्षाएं
इस भर्ती अभियान के माध्यम से इलाहाबाद हाई कोर्ट में 400 से अधिक पद भरे जाएंगे। समीक्षा अधिकारी के पद के लिए परीक्षा 10, 11, 12 दिसंबर, 2021 और 05 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी। वहीं, सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए परीक्षा 14 दिसंबर, 15, 16, 18, 19 और 20 दिसंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। जबकि, कंप्यूटर सहायक पदों की भर्ती परीक्षा 21 दिसंबर, 2021 को आयोजित की गई थी।