Indian Navy Agniveer MR Recruitment: भारतीय नौसेना ने अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला उम्मीदवारों से अग्निवीर (MR) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 30 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर पंजीकरण करके आवेदन पत्र भर सकते हैं।
भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 240 रिक्तियों को भरना है। इनमें 40 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं, नौसेना अग्निवीर एसएसआर की भर्ती प्रक्रिया 24 जुलाई को समाप्त हो चुकी है। इसके बाद अग्निवीर एमआर भर्ती आवेदन शुरू किए गए हैं।