Indian Navy SSR Agniveer Recruitment 2022: भारतीय नौसेना में करिअर बनाने का सुनहरा अवसर रविवार, 24 जुलाई को खत्म होने जा रहा है। नौसेना की अग्निपथ भर्ती 2022 के तहत इंडियन नेवी अग्निवीर एसएसआर के पद के लिए आवेदन करने का यह आखिरी मौका है। जो युवक-युवतियां नौसेना में शामिल होने की इच्छुक हैं, वे तुरंत अग्निवीर एसएसआर के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए ज्वॉइन इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट - joinindiannavy.gov.in पर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
अग्निवीर एसएसआर के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि शुरू में 22 जुलाई, 2022 थी। हालांकि, भारतीय नौसेना ने अंतिम तिथि रविवार, 24 जुलाई, 2022 तक बढ़ा दी थी। उम्मीदवार अग्निवीर एसएसआर के लिए आवेदन कैसे करें, यह जानने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का अनुसरण कर सकते हैं।