पश्चिम बंगा सोसाइटी फॉर स्किल डेवलपमेंट (पीएसएसडी) द्वारा आयोजित की जा रही भर्ती के तहत लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया गया है। यह प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। पीएसएसडी द्वारा जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम), उप-विभागीय परियोजना प्रबंधक, ब्लॉक स्तर के कर्मचारी के पदों पर भर्ती निकाली गई थी। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वह पीएसएसडी की आधिकारिक वेबसाइट pbssd.gov.in पर जाकर एपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र पर परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशानिर्देश दिए गए हैं।