फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assistant Professor Vacancy: IIIT इलाहाबाद में 147 प्रोफेसरों की होगी भर्ती, स्वीकृत पद बढ़ाने की मिली मंजूरी

Tue, 27 Aug 2024 01:55 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Assistant Professor Vacancy: आईआईटी इलाहाबाद में 147 नए शिक्षकों की भर्ती की जानी है। इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नए शिक्षकों की भर्ती के बाद शिक्षक और विद्यार्थियों का अनुपात 1:12 हो जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Assistant Professor Vacancy: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी इलाहाबाद में शिक्षकों के स्वीकृत पदों के दोगुने से ज्यादा पद पर भर्ती की मंजूरी दे दी गई है। शिक्षक भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है। बता दें कि आईआईटी प्रयागराज में प्रोफेसर के 56, एसोसिएट प्रोफेसर के 44, असिस्टेंट प्रोफेसर के 47 पद समेत कुल 109 स्वीकृत पद हैं, इन्हें बढ़ाकर अब 223 कर दिया गया है। इसके बाद प्रोफेसर के 70, एसोसिएट प्रोफेसर के 60 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 93 पद हो गए हैं। इन बढ़ाए गए स्वीकृत पदों पर भर्ती की जानी है।
विज्ञापन


बता दें कि इन नए शिक्षकों की भर्ती के बाद शिक्षक और विद्यार्थियों का अनुपात 1:12 हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह पहली बार है कि इस संस्थान में एक साथ 147 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। 

अंतिम तिथि: 

प्रोफेसर पद 
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 17 सितंबर
आवेदन की हार्डकॉपी संस्थान में जमा करने की अंतिम तिथि- 23 सितंबर

एसोसिएट प्रोफेसर
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 18 सितंबर
आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि- 24 सितंबर

असिस्टेंट प्रोफेसर
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 19 सितंबर
आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि- 25 सितंबर

पदों पर आरक्षण
पद अनारक्षित एससी एसटी ओबीसी ईडब्ल्यूएस
असिस्टेंट प्रोफेसर 16 6 6 15 4
एसोसिएट प्रोफेसर 16 9 4 11 4
प्रोफेसर 18 10 5 18 5
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें