फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: जमीन विवाद में पड़ोसी ने दंपती की हत्या की, क्रूरता से मन नहीं भरा तो शवों को जलाया, दो गिरफ्तार

Tue, 27 Feb 2024 01:41 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

शव को सोमवार को गांव के जंगल से बरामद किया गया। इस मामले में 23 वर्षीय वीरेंद्र मड़ैया और 19 वर्षीय मिथलेश मड़ैया को पुलिस पूछताछ के लिए ले गई, जहां दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया।
विज्ञापन
हथकड़ी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के गोड्डा जिले में भूमि विवाद को लेकर एक जोड़े की हत्या करने और उनके शव को जलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना सुंदर पहाड़ी पुलिस स्टेशन इलाके में कैरासोल गांव की है। 
विज्ञापन


जमीन विवाद को लेकर दंपती की हत्या
मृतकों की पहचान 52 वर्षीय अनंत मड़ैया और उनकी 49 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी के तौर पर की गई है। दोनों के शव को सोमवार को गांव के जंगल से बरामद किया गया। इस मामले में 23 वर्षीय वीरेंद्र मड़ैया और  19 वर्षीय मिथलेश मड़ैया को पुलिस पूछताछ के लिए ले गई, जहां दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता सोना लाल का पड़ोसी के साथ जमीन विवाद चल रहा था। 

पुलिस को लगभग एक हफ्ते से दंपती के गायब होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने जांच शुरू की। दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 18 फरवरी को धारदार हथियार से दंपती की हत्या करने के बाद उनके शव को जंगल के पास ले गए। वहां दोनों ने शव को जलाने की कोशिश की। पुलिस को घटनास्थल से जले हुए अवशेष मिले। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें