फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: मेदिनीनगर से तस्करी कर ले जाई गई युवती को मध्यप्रदेश से छुड़ाया, तीन गिरफ्तार

Tue, 25 Jan 2022 03:48 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, मेदनीनगर

सार

रामगढ़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय ने बताया कि अपहरण के पांच महीने बाद पलामू पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम ने महिला को मध्यप्रदेश से छुड़ाया और उसे वापस मेदिनीनगर लाया। उन्होंने कहा कि नौकरी का झांसा देकर उसके एक पड़ोसी ने उसे बहला-फुसलाकर मध्यप्रदेश भेज दिया था।
विज्ञापन
महिला तस्करी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में महिला तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला पलामू जिले से 19 साल की एक युवती को अगवा कर मध्यप्रदेश में तस्करी के लिए ले जाने का सामने आया है। कथित रूप से अगवा कर तस्करी के लिए लाई गई युवती को मध्यप्रदेश के छतरपुर से छुड़ाया गया है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


रामगढ़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय ने बताया कि अपहरण के पांच महीने बाद पलामू पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम ने महिला को मध्यप्रदेश से छुड़ाया और उसे वापस मेदिनीनगर लाया। उन्होंने कहा कि नौकरी का झांसा देकर उसके एक पड़ोसी ने उसे बहला-फुसलाकर मध्यप्रदेश भेज दिया था।

अधिकारी ने कहा कि पड़ोसी उन बदमाशों के साथ संपर्क में था जिनके मानव तस्करों से संबंध हैं। अपनी बेटी की कोई खबर न मिलने पर युवती की मां ने पुलिस से संपर्क किया था और अगस्त 2021 में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


राय ने कहा, "मुख्य आरोपी महिला को पहले छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज ले गया और फिर मध्यप्रदेश निवासी को 70 हजार रुपये में बेच दिया।" उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए विशेष टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से छतरपुर जिले के टिकपुर गांव में छापेमारी की और लड़की को छुड़ा लिया। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले, इसी महीने पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस ने झारखंड से मानव तस्करी कर मध्यप्रदेश ले जाई गई साबर जनजाति की दो महिलाओं और एक किशोरी को मुक्त कराया था और इस सिलिसले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें