फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: पुलिस ने गिरिडीह-डुमरी मार्ग पर कार से 75 किलो चांदी की ईंटे बरामद की, तीन गिरफ्तार

Sun, 03 Oct 2021 11:08 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह

सार

यह कार्रवाई मुफस्सिल थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस के अनुसार इन ईंटो की कीमत लगभग 35 लाख आंकी जा रही है। 
विज्ञापन
गिरीडीह-डुमरी मार्ग पर पुलिस ने कार से 75 किलो चांदी की ईंटे बरामद की। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य के गिरिडीह में चांदी तस्करी के बड़े मामले का खुलासा हुआ है। गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर पुलिस ने एक कार से 75 किलो चांदी की ईंटे बरामद की हैं। यह कार्रवाई मुफस्सिल थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस के अनुसार इन ईंटो की कीमत 35 लाख के करीब आंकी जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में तीन आरोपी अरविंद कुमार पांडे, गोविंद सोनी और ब्रह्मदेव कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले का संदेहास्पद मास्टरमाइंड राजेश गुप्ता पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है। आगे मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें