फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने दिया निर्देश, TET का रिजेल्ट जारी करें

Sat, 11 Jan 2014 04:36 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने शिक्षक नियुक्ति का आवेदन पत्र जमा करने की तिथि में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) के आवेदन पत्र में अंक की जगह ग्रेड भरने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ वैसे परीक्षार्थियों का भी रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया है जिनका रिजल्ट अन्य तकनीकी कारण से रिजेक्ट कर दिया गया था।

रिजल्ट जारी होने के बाद आवेदन पत्र जमा करने के लिए 21 दिन का समय देने का निर्देश दिया गया है। कक्षा एक से पांच में 12,662 व कक्षा छह से आठ में 14,346 परीक्षार्थियों का रिजल्ट रिजेक्ट किया गया है।
विज्ञापन


नियुक्ति प्रक्रिया शुरू
राज्य के प्राथमिक व मध्य विद्यालय में कक्षा एक से पांच में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू है। नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र जमा करने की तिथि समाप्त हो गई है।

जिलों में आवेदन पत्र की स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू है। इस माह अंत तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने में और समय लग सकता है। 15 फरवरी तक शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरा करना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन


26 हजार विद्यार्थी कर रहे दावा
शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल 26,608  परीक्षार्थी अलग-अलग कारणों से रिजल्ट रिजेक्ट होने का दावा कर रहे हैं। इसमें शिक्षक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र जमा नहीं करने, अंक के जगह ग्रेड लिखने, गलत पोस्ट कोड लिखने, ओएमआर में सही रोल नंबर नहीं लिख पाने, गलत विषय लिखने के कारण विद्यार्थियों का रिजल्ट रिजेक्ट किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें