फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: तेजस्वी का भाजपा पर हमला, कहा- क्या ये सभी घर पर भी हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं?

Sun, 19 Sep 2021 09:06 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के लोग हनुमान चालीसा के लिए कमरा मांग रहे थे। अब भाजपा वालों के यहां जाकर देखना चाहिए कि वह सही में हनुमान चालीसा पढ़ते हैं या नहीं।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी रांची में राजद के सम्मेलन में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इस दौरान कहा  कि झारखंड में भाजपा विकास के मुद्दों को छोड़कर धर्म की राजनीति पर उतर गई है। यहां विधानसभा सत्र में सरकार के कामकाज पर बात हो सकती थी, लेकिन भाजपा के लोग हनुमान चालीसा के लिए कमरा मांग रहे थे। अब भाजपा वालों के यहां जाकर देखना चाहिए कि वे सही में हनुमान चालीसा पढ़ते हैं या नहीं।

विज्ञापन


झारखंड में भाजपा दोबारा सत्ता में नहीं आएगी: तेजस्वी यादव 
तेजस्वी ने कहा कि झारखंड में भाजपा दोबारा सत्ता में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के अच्छे दिन कहां गए और महंगाई पर बड़े-बड़े भाषण देने वालों का क्या हुआ। महंगाई को लेकर भाजपा वाले पहले कहते थे कि महंगाई डायन है, लेकिन बाद में महंगाई महबूबा हो गई। एयरपोर्ट से लेकर एलआईसी तक बेचा जा रहा है। बेरोजगारी बढ़ गई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद को लोग एम और वाई समीकरण का पार्टी बोलते हैं, लेकिन राजद ए से जेड तक के लोगों की पार्टी है।

तेजस्वी ने बताया अपनी पार्टी का लक्ष्य
तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड में राजद अपने सभी बूथ पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा। वहीं समान विचारधारा वाली सहयोगी पार्टियों को एक साथ लेकर चलने की बात कही।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें