फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-न्यूजीलैंड मैच: बीसीसीआई को जो होटल चाहिए था, पहले आईएएस ने अपनी शादी के लिए किया था बुक, बाद में माने

Thu, 14 Oct 2021 12:53 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

कोरोना की वजह से बीसीसीआई को बायो बबल के सख्त नियमों का पालन करना होता है। शादी के चलते वह संभव नहीं था। इसको देखते हुए बीसीसीआई ने धमकी दे दी कि वह मैच को दूसरी जगह शिफ्ट कर देगा।
विज्ञापन
hotel raddison
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी में होने वाले मैच से संकट टल गया है। दोनों टीमों को जिस होटल में ठहरना था, वो शादी के कार्यक्रम के लिए पहले से बुक था, आखिरकार जिसने बुक किया था वह मान गया और बीसीसीआई ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


सरकार के दखल के बाद माने आईएएस अफसर
पूरी बात ये है कि रांची में 19 नवंबर को भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच होना है। लेकिन एक बिहार कैडर के आईएएस अफसर ने अपनी शादी के लिए वह होटल पहले से ही बुक कर दिया था। दोनों टीमों को भी उसी होटल में ठहरना था। वहीं जिन दिन मैच था उस दिन शादी के लिए मेहमान भी आने थे। पहले उन्होंने बुकिंग छोड़ने से इनकार कर दिया था बाद में सरकार ने दखल दिया तब जाके वे माने।

दरअसल, कोरोना की वजह से बीसीसीआई को बायो बबल (ऐसी जगह, जहां किसी भी बाहरी व्यक्ति को जाने की इजाजत नहीं होती है) के सख्त नियमों का पालन करना होता है। शादी के चलते वह संभव नहीं था। इसको देखते हुए बीसीसीआई ने धमकी दे दी कि वह मैच को दूसरी जगह शिफ्ट कर देगा।
विज्ञापन


इसके बाद सरकार ने दखल दिया। तब जाकर आईएएस अफसर राजी हुए। झारखंड की राजधानी रांची में दो साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच हो रहा है जो शादी की वजह से नहीं टलेगा। 

40 से 45 कमरों की थी बुकिंग
रांची के होटल में आईएएस अफसर ने 19 और 20 नवंबर के लिए होटल में 40 से 45 कमरों की बुकिंग कराई थी। वहीं बीसीसीआई का अपने स्टैंडर्ड के हिसाब से दूसरे होटल में जाने को तैयार नहीं था। उसका कहना था कि हम खिलाड़ियों को बायो बबल से बाहर निकलने की अनुमति नहीं देते हैं। अब कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि शादी का कार्यक्रम दूसरी जगह शिफ्ट करने पर आईएएस राजी हो गए हैं।

बीसीसीआई ने कहा टीम और सपोर्ट स्टाफ को चाहिए 75 कमरे
अब भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच 19 नवंबर को झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ही खेला जाएगा। होटल मैनेजमेंट बीसीसीआई को कमरे देने के लिए तैयार है। होटल रेडिसन ब्लू के मैनेजर देवेश ने बताया कि झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की तरफ से 75 कमरे की डिमांड की गई है। इनकी व्यवस्था लगभग पूरी कर ली गई है, मैच यहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें