फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: गिरिडीह में गोली लगने से एसएसबी के जवान की मौत, पंचायत चुनाव ड्यूटी पर था तैनात

Fri, 27 May 2022 01:14 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, गिरिडीह

सार

गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उसकी मौत आत्महत्या से हुई है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक विवाद उसकी मौत का एक कारण हो सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के गिरिडीह जिले में गुरुवार को पंचायत चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक एसएसबी के जवान शव मिला। एक अधिकारी ने बताया कि शव को देखने के बाद पता चला कि जवान की मौत गोली लगने से हुई है। उन्होंने बताया कि जवान दुमका जिले के शिकारीपारा निवासी था। उसका शव बगोदर इलाके में मिला।

विज्ञापन


गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उसकी मौत आत्महत्या से हुई है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक विवाद उसकी मौत का एक कारण हो सकता है। झारखंड में पंचायत चुनाव के चौथे चरण का शुक्रवार को मतदान होगा।

इस बीच, जिले के नमियाघाट थाना क्षेत्र में एक पुलिया के नीचे एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) मिला है। उन्होंने बताया कि आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया है और इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें